कोहड़िया क्षेत्र में एक युवक की मिली लाश-पुलिस जांच जारी
कोरबा कोरबा अंचल के मध्य सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोहड़िया बस्ती के पास अलसुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने एक युवक का शव झाड़ियां में पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस को दी। तद्पश्चात तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा मृतक की पहचान बसंत पटेल के रूप में की गयी हैं। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की प्रथम दृष्ट्या ऐसा अंदेशा लग रहा हैं की उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगो की भीड़ लग गई। बताया जा रहा हैं की मृतक बरमपुर का रहने वाला था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शुरुआती जांच में यह धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंकने का मामला लग रहा है। घटनास्थल पर घसीटने के निशान भी मिले हैं।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस फैक्ट्री कर्मचारियों और बसंत के मित्रो से भी पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों का पता चल सके।

राशिफल 20 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
दुर्गम जंगलों के बीच पहुंची स्वास्थ्य सेवा, 771 ग्रामीणों की हुई जांच
अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
विकास प्रक्रिया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह
सिंगरौली पुलिस ने 02 वर्षीय अपहृत बालिका को 36 घंटे में झारखंड से सकुशल किया दस्तयाब
गर्मी से राहत के संकेत, मई के अंतिम सप्ताह में मानसून दे सकता है दस्तक