मैदान में उतरे खाद्य मंत्री, उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार को भोपाल से सागर जाते समय अचानक रायसेन जिले के सेहतगंज स्थित उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। मंत्री राजपूत ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए तुलाई, खरीदी एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मौके पर बारदाने का वजन कराया और भरे बोरे के गेहूं का वजन कराया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री राजपूत ने उपार्जन केंद्र पर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की तथा ऑटो कनेक्टिविटी व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खरीदी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और तुलाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
मौके पर कार्य में थोड़ी शिथिलता पाए जाने पर खाद्य मंत्री राजपूत ने संबंधित सर्वे कर्मचारियों वसुंधरा गौर और शिवराज लोधी को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान मंत्री राजपूत ने किसानों से भी सीधा संवाद किया। रंगपुर के किसान किशन गोपी और कैलाश यादव ने बताया कि उन्हें उपार्जन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है तथा उनकी फसल की तुलाई समय पर हो रही है। किसानों ने उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं को संतोषजनक बताया।
मंत्री राजपूत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और गेहूं उपार्जन एवं तुलाई का कार्य समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
खाद्य मंत्री राजपूत इसके बाद रतनपुर के प्रेम वेयर हाउस पहुंचे। वहां पर शेख आबिद सहित कई किसानों ने बताया कि उन्हें उपार्जन में कोई परेशानी नहीं हो रही है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायसेन कमल सोलंकी, जिला आपूर्ति अधिकारी रायसेन राजू कायुलकर सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मां की ममता पर सवाल, पति से झगड़े के बाद बच्ची को पिलाया तेजाब
नेपाल में छोटे आयातकों को राहत, ₹100 से अधिक के सामान पर कस्टम फीस पर रोक
13 हजार मेगावाट प्रोजेक्ट से छत्तीसगढ़ की ऊर्जा तस्वीर बदलने की तैयारी
संजू सैमसन को लेकर चर्चाओं पर CSK कोच फ्लेमिंग ने दिया चौंकाने वाला जवाब
Coforge स्टॉक पर जोर, 6% से ऊपर की बढ़त के साथ CLSA की राय जानें
घर के काम करते-करते भी घटा सकते हैं वजन और बढ़ा सकते हैं स्टैमिना
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, नेताओं ने जताया शोक
गर्भासन योग से पीरियड्स में मिलती है राहत