नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय काशी प्रवास का दूसरा दिन भक्ति और जन-उत्साह के नाम रहा। बुधवार को पीएम मोदी बरेका से भव्य रोड शो करते हुए बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। पूरे रास्ते 'हर-हर महादेव' के उद्घोष, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच जनता ने पुष्पवर्षा कर अपने सांसद का स्वागत किया।
बाबा के दरबार में हाजिरी
प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार विधि से विधि-विधान पूर्वक पूजन किया। पंडित ओम प्रकाश मिश्र सहित पांच ब्राह्मणों ने यह अनुष्ठान संपन्न कराया। पूजन के पश्चात पीएम ने कॉरिडोर का भ्रमण किया और मंदिर के गेट नंबर-4 पर मौजूद जनसमूह का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। विशेष रूप से, पीएम ने मंदिर परिसर में त्रिशूल और डमरू दिखाकर बाबा के भक्तों का जोश बढ़ाया।
बच्चों के साथ बिताए आत्मीय पल
विश्वनाथ धाम परिसर में पीएम मोदी का एक बेहद सौम्य रूप देखने को मिला जब उन्होंने वहाँ मौजूद नन्हे-मुन्ने बच्चों से संवाद किया। बच्चों के साथ उनकी बातचीत और हंसी-मजाक ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। वहीं, बनारस रेलवे स्टेशन के पास स्कूली बच्चे अपने प्रिय 'मोदी जी' के लिए पोस्टर और छोटे-छोटे उपहार लेकर पहुंचे थे।

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त