लखीमपुर खीरी हादसा: बाइक सवारों को कुचला, चार की दर्दनाक मौत
लखीमपुर खीरी| उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर स्थित लखनापुर चौराहे के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और उन पर सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि फरधान थाना पुलिस को बार-बार सूचना देने के बावजूद कोई समय पर नहीं पहुंचा और न ही फोन रिसीव किया गया। स्थिति को बिगड़ता देख नीमगांव थाने की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान कार चालक भानु प्रताप (निवासी बेहजम) और गुंजन (निवासी गाजीपुर मितौली) के रूप में हुई है।
हादसे में जान गंवाने वाले मृतक:
-
हितेश शुक्ला (42 वर्ष), निवासी सोनौरा
-
हरिकिशन (40 वर्ष), निवासी सोनौरा
-
अनुज कुमार (35 वर्ष), निवासी बसारा
-
आदर्श कुमार (28 वर्ष), निवासी बसारा
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग फरधान क्षेत्र के कैमासुर गांव में एक बारात समारोह से शामिल होकर अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी लखनापुर चौराहे के पास काल बनी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके और मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा