दामाद ने ससुर को बेरहमी से पीटा, फिर चाकू से किए वार, हुई मौत
हाथरस। यूपी के हाथरस जिले के गांव महौ में बीती 22 अप्रैल को शराब के नशे में धुत दामाद ने ससुर को बहुत बेरहमी से पीट दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। वहां से सुबह उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आरोपी दामाद की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक महौ के रहने वाले प्यारेलाल (75) मजदूरी करते थे। उनकी चार बेटियां हैं, सबकी शादी हो चुकी है। अकेले रह जाने के कारण प्यारेलाल ने छोटी बेटी लता देवी को साथ रख लिया था। लता का पति विजय उर्फ भीमसेन निवासी भया चामड़ इगलास (अलीगढ़) भी साथ में ही रहता था। परिवार के ही लोगों ने बताया कि विजय आए दिन नशे में ससुर के साथ मारपीट करता था। पहले भी उनके साथ दो बार मारपीट की गई थी, लेकिन समझौता हो गया था। परिजनों के मुताबिक विजय 22 अप्रैल की रात को शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई और उसने प्यारेलाल पर हमला बोल दिया। उनको बेरहमी से पीटा, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोनों पैरों के घुटने व दोनों हाथ तोड़ दिए थे। शरीर पर भी कई जगह चाकू के निशान थे।
लता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्रित हो गए। जगार होने पर विजय भाग गया। परिजन घायल प्यारेलाल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां उपचार चला। तड़के उनकी तबीयत बिगड़ गई। प्राइवेट अस्पताल वालों ने हाथ खड़े कर दिए तो परिजन उन्हें लेकर सुबह चार बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार की ओर से आरोपी विजय के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।
राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी