आज से खरमास खत्म, अप्रैल में करना है गृह प्रवेश या खरीदनी है दुकान, मकान या कार, पंचांग से देखें शुभ मुहूर्त
April 2026 Shubh Muhurat: आज 14 अप्रैल से खरमास खत्म है. ग्रहों के राजा सूर्य का मेष राशि में प्रवेश सुबह 9:38 बजे है. सूर्य की मेष संक्रांति से खरमास का समापन हो जाता है. इसके साथ ही नए सौर वर्ष का प्रारंभ होता है. खरमास के खत्म होने के साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी, नई कार खरीदने का मुहूर्त प्राप्त होने लगेगा. जिन लोगों को अप्रैल में गृह प्रवेश करना या प्रॉपर्टी खरीदना है, वे मुहूर्त देख सकते हैं.
अप्रैल 2026 शुभ मुहूर्त
गृह प्रवेश मुहूर्त अप्रैल 2026
जिन लोगों को अप्रैल में गृह प्रवेश करना है, उनके लिए इस महीने में बस एक दिन ही मुहूर्त मिल रहा है. आप 20 अप्रैल सोमवार को सुबह में 05:51 ए एम से 07:27 ए एम के बीच गृह प्रवेश कर सकते हैं. अक्षय तृतीयापर आप पंडित जी से पूछकर गृह प्रवेश का विचार कर सकते हैं. अप्रैल के बाद आपको 2 माह तक फिर गृह प्रवेश मुहूर्त के लिए इंतजार करना पड़ेगा.
मकान, दुकान, प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त अप्रैल 2026
अप्रैल में मकान, दुकान या अन्य प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आपको अक्षय तृतीया के अलावा 6 शुभ मुहूर्त प्राप्त होंगे.
9 अप्रैल, गुरुवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: सुबह 06:02 ए एम से लेकर 10 अप्रैल को 06:01 ए एम तक.
10 अप्रैल, शुक्रवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: सुबह 06:01 ए एम से लेकर सुबह 11:28 ए एम तक
16 अप्रैल, बृहस्पतिवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: दोपहर 01:59 पी एम से लेकर 17 अप्रैल को सुबह 05:54 ए एम तक
17 अप्रैल, शुक्रवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: सुबह 05:54 ए एम से लेकर दोपहर 12:02 पी एम तक
23 अप्रैल, बृहस्पतिवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: सुबह 05:48 ए एम से लेकर रात 08:57 पी एम तक
24 अप्रैल, शुक्रवार: प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त: रात 08:14 पी एम से लेकर 25 अप्रैल को 05:46 ए एम तक
नई कार और बाइक खरीदने का मुहूर्त अप्रैल 2026
अप्रैल में आपको नई कार या बाइक खरीदनी है तो आपको केवल 3 दिन शुभ मुहूर्त हैं. इनके अलावा आप 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर वाहन खरीद सकते हैं.
20 अप्रैल, सोमवार: वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 05:51 ए एम से लेकर सुबह 07:27 ए एम तक
24 अप्रैल, शुक्रवार: वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 05:47 ए एम से लेकर शाम 07:21 पी एम तक
29 अप्रैल, बुधवार: वाहन खरीदने का मुहूर्त: सुबह 05:42 ए एम से लेकर शाम 07:51 पी एम तक

तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला