जनगणना की तैयारी पूरी, 1 मई से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा पहला फेज
Census in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 1 मई से जनगणना शुरू होने जा रही है, जो 30 मई तक चलेगी. इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है. जनगणना के दौरान सरकार आम लोगों से 33 सवाल पूछेगी. जिसके माध्यम से प्रत्येक आवासीय एवं गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग एवं उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी ली जाएगी. आप इसकी जानकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से दे सकते हैं.
जनगणना में डिजिटल इंडिया के तहत 16 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक खुद भी ऑनलाइन माध्यम से जानकारी भर सकते हैं. स्वगणना करते समय परिवार को स्व गणना आईडी मिलेगी, जो बाद में जनगणना करने वाले अधिकारी को देना होगा. फाइनल जनगणना की रिपोर्ट अधिकारी ही जमा कर सकेंगे. यहां जानें क्या-क्या देनी होगी जानकारी.
देनी होगी ये जानकारियां
जनगणना करने वाले अधिकारी को आम लोग 33 सवालों के जवाब देंगे. जिसमें प्रत्येक भवन एवं मकान की संख्या, स्थिति एवं प्रकार, मकान का उपयोग, निर्माण की प्रकृति, परिवारों की संख्या एवं उनके आवासीय विवरण, उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं शामिल हैं. निर्धारित अवधि के दौरान घर पर जाकर अधिकारी जानकारी एकत्र करेंगे. सरकार का मानना है कि जनगणना के दौरान ली गई जानकारी देश की सामाजिक-आर्थिक योजनाओं के विकास हेतु उपयोगी सिद्ध होगी.
जनगणना की जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जा सकेगा. अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के लिए जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं. जिसका नियमित अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा. इस दौरान अगर किसी को भी समस्या है तो वह हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.

वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं
मुद्दों को लेकर विपक्ष आक्रामक, लोकसभा 27 जुलाई तक के लिए स्थगित
करोड़ों के बजट पर CAG का शिकंजा, अप्रयुक्त राशि को लेकर उठे सवाल
भोजपुरी सुपरस्टार पर मलाइका का रिएक्शन वायरल, 'बहुत ही घिनौनी हरकत है' बयान सुर्खियों में
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर