गलत रास्ता दिखाने से हुआ हादसा, ट्रेलर ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर
रायगढ़|गूगल मैप ने एक बार फिर धोखा दे दिया. जहां गूगल मैप के सहारे रायगढ़ जिले में बीती रात एक ट्रेलर चालक शहर में प्रवेश करते हुए सोनापारा की सकरी गली में घुस गया. इस दौरान ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े कुछ दोपहिया वाहनों को भी टक्कर मार दी. गली में वाहन फंसने और लोगों के शोर मचाने पर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को बाहर निकाला|
गूगल मैप ने भटकाया रास्ता, गली में घुसा ट्रेलर
बीते कुछ महीनों से रात होते ही शहर की सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है. कुछ वाहन चक्रधरनगर और बेलादुला मार्ग से निकल जाते हैं, लेकिन कई वाहन गूगल मैप के सहारे शहर की संकरी गलियों में घुस जाते हैं. इससे वाहन फंसने की स्थिति बनती है और रहवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है|
ट्रेलर छोड़कर भागा ड्राइवर
बीती रात शहर के सोनापारा क्षेत्र में एक 18 चक्का ट्रेलर घुस आया. आगे रास्ता संकरा होने के कारण जब वाहन को निकालने में दिक्कत हुई तो चालक ने ट्रेलर को बैक करने की कोशिश की. इस दौरान उसने सड़क किनारे खड़े कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी, साथ ही घरों के सामने बने चबूतरे भी क्षतिग्रस्त हो गए. तेज आवाज सुनकर मोहल्लेवासी घरों से बाहर निकल आए और शोर मचाने लगे. स्थिति बिगड़ती देख चालक ट्रेलर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया|
मौके पर पहुंची पुलिस
मोहल्लेवासियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया. इसके बाद काफी मशक्कत के बाद ट्रेलर को गली से बाहर निकाला गया|

शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश
डॉक्टरों ने दिखाया हुनर, सिर में फंसी कैंची निकालकर बच्चे को दिया जीवनदान
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे
संसद में नहीं थम रहा बवाल, राज्यसभा 3 बजे तक टली, लोकसभा में भिड़े सत्ता-विपक्ष
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
EOW में लंबित मामलों को लेकर प्रताप ग्रेवाल का बड़ा बयान, CM से पूछा सवाल
राजनांदगांव पहुंचा 7500 KM कांवड़ यात्रा का कारवां, रोहित का संकल्प जानकर रह जाएंगे हैरान