सुनेत्रा पवार का चुनाव आयोग को पत्र, एनसीपी में प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के पदों पर विवाद
मुंबई : अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कमान संभाल रहीं सुनेत्रा पवार के एक पत्र ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल इस पत्र में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पदों का उल्लेख नहीं होने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सुनेत्रा पवार ने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को पार्टी पदाधिकारियों की एक नई सूची भेजी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस सूची में पार्टी के दिग्गज नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के नामों के आगे उनके संगठनात्मक पदों का उल्लेख नहीं किया गया है।
वरिष्ठ नेताओं के पद क्यों गायब?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने 10 मार्च को चुनाव आयोग को अपनी नियुक्ति की जानकारी दी थी। इसके साथ उन्होंने 14 पदाधिकारियों की सूची भी भेजी। इस सूची में खुद को पार्टी अध्यक्ष और शिवाजीराव गार्जे को कोषाध्यक्ष बताया गया है।
हालांकि, इस सूची में प्रफुल पटेल, सुनील तटकरे, छगन भुजबल और जय पवार जैसे बड़े नेताओं के पदों का कोई जिक्र नहीं है। यही बात राजनीतिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गई है।
अजित पवार के निधन से बदला नेतृत्व
साल 2023 में एनसीपी में हुए विभाजन के बाद अजित पवार को पार्टी प्रमुख बनाया गया था। जबकि प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष और सुनील तटकरे को महाराष्ट्र एनसीपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान