आदर्श स्टेशनरी पर कंगारू स्कूल संचालक की शिकायत, एफआईआर दर्ज
ग्वालियर: ग्वालियर में एमआरपी से अधिक कीमत पर किताबें और स्टेशनरी बेचने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आदर्श स्टेशनरी स्टोर और कंगारू किड्स स्कूल के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।मामला उस समय सामने आया जब एक अभिभावक ने पुस्तक मेले में शिकायत की कि आदर्श स्टेशनरी स्टोर द्वारा बेची गई किताबों और स्टेशनरी पर एमआरपी और प्रकाशक का नाम मुद्रित नहीं था। शिकायत पर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने कंगारू किड्स स्कूल का औचक निरीक्षण किया।जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद आदर्श स्टेशनरी स्टोर, दर्पण कॉलोनी के संचालक धनराज सेवानी और कंगारू किड्स स्कूल, सिटी सेंटर के निदेशक उदित गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत गोला का मंदिर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
स्टिकर लगाकर बढ़ाई जा रही थी कीमत
अन्य अभिभावकों ने भी शिकायत की थी कि किताबों पर अंकित एमआरपी के ऊपर स्टीकर लगाकर अधिक कीमत वसूली जा रही है। हालांकि पुस्तक विक्रेताओं का कहना है कि मूल्य निर्धारण प्रकाशकों द्वारा किया गया था।
विक्रेताओं ने दी सफाई
मामले के बाद सभी पुस्तक विक्रेताओं ने आश्वासन दिया है कि अब एमआरपी के ऊपर स्टीकर लगाकर किताबें नहीं बेची जाएंगी। ऐसी सभी किताबें प्रकाशकों को वापस की जाएंगी और नई किताबें सही मूल्य पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पीएम मोदी से मुलाकात, नवाचारों पर बात
HS फूलका ने थामा BJP का दामन, 1984 दंगों के मामलों से जुड़े रहे प्रमुख वकील
साइबर फ्रॉड के लिए भारतीय SIM कार्ड का अंतरराष्ट्रीय स्मगल, कंबोडिया में पकड़ा गया रैकेट
तलाक की खबर ने परिवार में फैलाई चिंता, सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में
मध्यप्रदेश में महिला सुरक्षा मुद्दे पर उमंग सिंघार का हमला, कानून व्यवस्था पर सवाल
मंदाकिनी चौराहा पर बवाल, प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ प्रदर्शन तेज
प्रफुल्ल पटेल और तटकरे पर लगे आरोपों को पार्थ पवार ने बताया बेबुनियाद
वोटर लिस्ट विवाद: मालदा में न्यायिक अधिकारियों पर बंधक बनाकर विरोध प्रदर्शन
बंगाल में शाह का दावा: ममता सरकार की विदाई तय