वाहन चालकों से जबरन वसूली की शिकायत पर कार्रवाई
नागपुर-जबलपुर| हाईवे पर बरगी क्षेत्र में आरटीओ चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक महिला आरक्षक और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।लोकायुक्त एसपी अंजूलता पटले के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रशांत दत्तात्रेय जाधव, निवासी खारघर (नवी मुंबई), ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हैं। उन्होंने अपने ड्राइवर जय सिंह यादव के साथ मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी करीब 10 गाड़ियां बरगी मार्ग से उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में माल लेकर जाती हैं, जहां आरटीओ चेकिंग के नाम पर रिश्वत मांगी जाती है।शिकायत के सत्यापन में आरोप सही पाए गए। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर 25 मार्च 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता की गाड़ी बरगी पहुंची, आरटीओ आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके सहयोगी मोहित साहू ने वाहन रोक लिया और सुरक्षित निकलने के एवज में 4500 रुपये की रिश्वत मांगी।ड्राइवर द्वारा रिश्वत की राशि देते ही लोकायुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त के निरीक्षक राहुल गजभिए, शशि मर्सकोले, बृजमोहन सिंह नरवरिया, जितेंद्र यादव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई