मौसम विभाग का अलर्ट, कई जिलों में ओले और बारिश के आसार
रायपुर|छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के लिए अलर्ट जारी किया है|
छत्तीसगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम में आए बदलाव के कारण राज्य में तापमान में भी लगातार गिरावट हो रही है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियम तक की गिरावट हो सकती है|
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. प्रदेश में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियम दुर्ग जिले का दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है|
इन जिलों में गिरे ओले
बीते दिनों छत्तीसगढ़ के गरियाबंद, धमतरी और सरगुजा इलाके के ओलावृष्टि के साथ बारिश भी हुई है. जिससे बाद मौमस में ठंडक है. हालांकि बेमौसम हुई बारिश से आम और महुआ की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है|
रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में बीते दिनों हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदला हुआ है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं, शुक्रवार को भी राजधानी में बादल छाए रहने की संभावना है. शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियम के आसपास रह सकता है|

रुद्राक्ष पहनने से पहले जरूर जानें: महिलाओं के लिए सही रुद्राक्ष और उसके नियम
‘काशी के कोतवाल’ Kal Bhairav की कहानी: आखिर क्यों हुआ Brahma का शिरच्छेद?
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
प्रचार बंद, अब सियासत का फैसला बड़े गठबंधन और नेताओं पर निर्भर
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया