संगठन विस्तार पर BJP का फोकस, लगातार बैठकों के बाद होगी घोषणा
लखनऊ|भाजपा के प्रदेश संगठन के गठन की प्रक्रिया के तहत जिला इकाइयों के गठन की कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है एक सप्ताह के भीतर जिला टीम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शुक्रवार से लगातार तीन दिन बैठकें करके प्रक्रिया पूरी करेंगे। दोनों नेता जिला पर्यवेक्षकों, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगे।
प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक भाजपा संगठन की नए सिरे से गठन की प्रक्रिया चल रही है। जिला इकाइयों के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक भेजकर संभावित नामों का पैनल मंगवाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से गोरखपुर पहुंचकर तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के यहां एक कार्यक्रम में शिरकत की। देर रात वे लखनऊ पहुंच गए। शुक्रवार, शनिवार व रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मैराथन बैठकों का सिलसिला चलेगा।
योगी की मौजूदगी में होगी कोर कमेटी की बैठक
जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया के बीच पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी होनी है। आरएसएस के सह सरकार्यवाह व भाजपा से समन्वय का काम देख रहे अरुण कुमार भी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगे। वे भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक में शामिल हो सकते हैं। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग