टोल न भरने पर दोगुना जुर्माना, यात्रियों के लिए बड़ा चेतावनी संदेश
नई दिल्ली। अगर आप हाईवे पर सफर करते हैं और कभी-कभी टोल देना भूल जाते हैं, तब अब सावधान हो जाए। मोदी सरकार ने नए नियम लागू कर दिए हैं, इसके तहत बिना टोल चुकाए निकलना अब काफी महंगा साबित हो सकता है। नए नियमों के अनुसार, अगर कोई वाहन चालक टोल टैक्स नहीं देता है, तब वाहन चालक को अब टोल की रकम का दोगुना जुर्माना भरना होगा, यानी अगर आपका टोल 100 था, तब अब आपको 200 तक का भुगतान करना होगा। यह कदम टोल चोरी को रोकने और सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है। सबसे खास बात यह है कि अब मोदी सरकार टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सीधे आपके मोबाइल पर नोटिस भेजेगी। ये ई-नोटिस संदेश, ईमेल और मैसेजिंग ऐप के जरिए भेजे जाएंगे, यानी अब आप यह बहाना नहीं बना सकते कि आपको जानकारी नहीं मिली।
अगर कोई व्यक्ति नोटिस मिलने के बाद भी 15 दिनों के अंदर जुर्माना नहीं भरता है, तब उसके लिए परेशानी और बढ़ सकती है। केंद्र सरकार ने इसतरह के मामलों में वाहन पोटर्ल की सेवाएं बंद कर सकती है। इसका मतलब है कि आप अपने वाहन से जुड़े जरूरी काम जैसे आरसी अपडेट, ट्रांसफर या अन्य ऑनलाइन सुविधाएं नहीं कर पाएंगे। इन नियमों का मकसद टोल कलेक्शन सिस्टम को मजबूत बनाना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। खासकर फास्टटैग सिस्टम लागू होने के बाद भी कुछ लोग जानबूझकर टोल से बचने की कोशिश करते हैं, जिसे अब रोकने की तैयारी की गई है।
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत
भाजपा पर बरसे केजरीवाल, बोले- हमने पंजाब को शिक्षा में 27वें से पहले स्थान पर पहुंचाया
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग