Alexander Stubb ने कनाडा के पीएम से फिल्म पर की खास चर्चा
सोशल मीडिया पर मौजूद एक वीडियो में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी साथ में जॉगिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह फिल्म ‘धुरंधर’ काे लेकर बातचीत करते दिखे। यह देखकर भारतीय दर्शक भी काफी खुश हुए।
‘धुरंधर’ को लेकर क्या बातचीत हुई?
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने अपने एक्स (ट्वीटर) हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ जॉगिग कर रहे हैं। इस दौरान दोनों बातचीत कर रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि फिनलैंड के राष्ट्रपति की पॉपुलैरिटी अचानक बढ़ गई है। वह पूछते हैं, भारत में आपका इंस्टाग्राम वाला मामला कैसा रहा?’
इस सवाल के जवाब में फिनलैंड के राष्ट्रपति ने फिल्म ‘धुरंधर’ के बारे में बताया। उन्होंने कहानी के बारे में बात करते हुए कहा कि यह सब कोई खेल नहीं है। दरअसल, फिल्म की कहानी के जरिए वह बताना चाह रहे थे कि खुफिया अभियान और एजेंट्स आतंकवाद के खिलाफ कैसे लड़ते हैं।
ऑनलाइन वायरल हो गया वीडियो
सोशल मीडिया पर जब फिनलैंड के राष्ट्रपति का यह वीडियो वायरल हुआ तो भारतीय यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने ट्विटर पर कमेंट किया, ‘क्या आप लोग 'धुरंधर' के बारे में बात कर रहे हैं? मुझे भी इस चर्चा में शामिल कर लो।’ इस तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ‘बधाई हो निर्देशक आदित्य धर, कनाडा के प्रधानमंत्री 'धुरंधर' के बारे में चर्चा कर रहे हैं।’
फिनलैंड के राष्ट्रपति ने किसके कहने पर देखी थी ‘धुरंधर’
पिछले दिनों फिनलैंड के राष्ट्रपति भारत यात्रा पर आए थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि बेटे कहने पर फिल्म ‘धुरंधर’ देखी है। फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी बहुत दिलचस्प लगी। साथ ही उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि वह इस कहानी का एक हिस्सा हैं। इसके अलावा फिनलैंड के राष्ट्रपति ने कहा था कि वह ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
₹1,00,000 करोड़ का प्रोजेक्ट: मुंबई के गोरेगांव में 10 साल में तैयार होगी 'अदाणी सिटी'।
वेतन वृद्धि का ऐलान: केंद्र सरकार ने नए साल के तोहफे के रूप में बढ़ाया महंगाई भत्ता
योगी आदित्यनाथ की हुंकार: घुसपैठियों से मुक्त बंगाल ही मां का सच्चा सपना
18वीं लोकसभा का सातवां सत्र संपन्न: 9 विधेयक पारित, लेकिन संविधान संशोधन बिल अटका
तेहरान के कड़े तेवर: अमेरिकी नाकेबंदी के विरोध में जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी
राहुल गांधी के 'जादूगर' वाले बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, माफी मांगने की उठाई मांग
'विरासत की राजनीति बनाम अमेठी का संघर्ष': स्मृति ईरानी का सपा प्रमुख पर तीखा वार
थमी हुई सप्लाई चेन को मिली रफ्तार, भारत आ रहे 41 जहाजों का रास्ता साफ