IPL में रनआउट का रिकॉर्ड, किन खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा गंवाया विकेट?
आईपीएल जैसे हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट में हर रन की अहमियत होती है, जहां बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने के चक्कर में अक्सर जोखिम उठाते हैं. इसी जल्दबाजी और दबाव के बीच कई दिग्गज खिलाड़ी भी रनआउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. आज हम आपको 5 ऐसे ही खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे हैं, जो आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार रन आउट हुए हैं|
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार रनआउट होने वाले 5 खिलाड़ी
1. गौतम गंभीर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर का है. आईपीएल में उन्होंने मुख्य रूप से कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेला है. गंभीर ने आईपीएल में कुल 154 मैच खेलें है, जिसमें 16 बार वह रनआउट हुए हैं|
2. शिखर धवन
इस लिस्ट में दूसरा नाम भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का है. धवन ने अपने आईपीएल के शानदार करियर में कुल 222 मैच खेले. इस दौरान वह भी 16 बार रनआउट का शिकार हुए. बता दें, धवन ने अपने आईपीएल करियर में 5 अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन, डेक्कन चार्जर और पंजाब किंग्स का नाम शामिल है|
3. दिनेश कार्तिक
इस लिस्ट में तीसरा नाम भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का है. कार्तिक ने अपने आईपीएल करियर में कुल 257 मैच खेले हैं. इस दौरान वह कुल 15 बार रन आउट हुए हैं. कार्तिक ने आईपीएल में 6 अलग-अलग टीमों का प्रातनिधित्व किया है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू शामिल हैं|
4. सुरेश रैना
इस लिस्ट में चौथा नाम मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना का है. रैना ने अपने आईपीएल करियर में कुल 205 मैच खेलें है. इस दौरान वह कुल 15 बार रन आउट हुए हैं. बड़े शॉट्स लगाने के साथ-साथ तेजी से रन चुराने के चक्कर में कई बार वह क्रीज के बाहर ही रह गए|
5. अंबाती रायडू
इस लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम अंबाती रायडू का है. रायडू ने अपने आईपीएल करियर में कुल 204 मैच खेले हैं. इस दौरान वह कुल 15 बार रन आउट हुए हैं|
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक