सभी को मिलेगी रसोई गैस, अफवाहों पर ध्यान ना दें: जबलपुर कलेक्टर
जबलपुर। प्रदेशभर से आ रही रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच जबलपुर जिला प्रशासन ने राहत भरा संदेश जारी किया है. जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने जिले के उपभोक्ताओं से कहा है की जबलपुर जिले में पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता मौजूद है. ऐसे में किसी को भी घबराने होने की जरूरत नहीं है. सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध जरूर होगा. साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की भी अपील की गई है।
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने क्या कहा?
दरअसल, पिछले कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से हिंदुस्तान में रसोई गैस सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है. रसोई गैस सिलेंडर के न केवल दाम बढ़ गए हैं बल्कि सप्लाई में भी कमी देखी जा रही है. प्रदेश भर के कई हिस्सों से रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें भी आ चुकी है गैस एजेंसी में लोगों की भीड़ जमा हो रही है. कालाबाजारी करने वाले लोग भी सक्रिय हो गए हैं और लोगों की मजबूरियों को फायदा उठाकर हुए महंगे दाम पर रसोई गैस सिलेंडर बेच रहे हैं. जबलपुर के भी कई गैस एजेंसी में लोगों की भीड़ देखी गई है. हालांकि गैस एजेंसियों से लगातार गैस सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है लेकिन फिर भी लोग परेशान हो रहे हैं. लगातार आ रही खबरों के बीच जबलपुर जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि जबलपुर जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता मौजूद है. ऐसे में आम उपभोक्ता किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।
‘प्रशासन लगातार समीक्षा बैठक कर रहा’
कलेक्टर ने कहा है कि नियमों के मुताबिक रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिनों की समय अवधि पर ही करें, लगातार सर्वर में बुकिंग की वजह से लोड बढ़ रहा है. सर्वर में समस्या आ रही है, लिहाजा रसोई गैस उपभोक्ता धैर्य रखते हुए 25 दिन की समय अवधि में ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें ताकि उन्हें सही समय पर रसोई गैस उपलब्ध हो सके. इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा है कि जिले भर की गैस एजेंसियों पर जिला प्रशासन की निगरानी लगातार बनी हुई है. गैस एजेंसियों के संचालकों से जिला प्रशासन लगातार समीक्षा बैठक कर रहा है और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी लगातार गैस एजेन्सियों पर निगरानी बनाए रखे हैं. कलेक्टर ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह किसी भी वेंडर या गैस एजेंसी संचालक की बातों में ना आए और अगर कोई रसोई गैस की कमी की बात कहता है तो उसे पर विश्वास ना करें. जिले के हर उपभोक्ता को समय पर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकला 3 साल का मासूम, अस्पताल में भर्ती
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार
‘आप जिम्मेदारी नहीं ले सकते…’ पंत पर मोहम्मद कैफ की तीखी प्रतिक्रिया
मोदी करेंगे ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन, सफर में बड़ी राहत—7 घंटे से 2.30 घंटे का सफर
गाड़ी ट्रांसफर के नाम पर 15 हजार मांगने वाला क्लर्क पकड़ा गया
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी
यमुना नदी में दर्दनाक दुर्घटना: 25 में से 15 को बचाया गया, 10 लोगों की गई जान