छत्तीसगढ़ में तैनात एयरफोर्स विंग कमांडर की रायपुर में मौत, जांच शुरू
राजधानी रायपुर| में एयरफोर्स के एक अधिकारी ने खुदकुशी कर ली. मृतक अधिकारी की पहचान विंग कमांडर विपुल यादव, निवासी हरियाणा के रूप में हुई है. उन्होंने पुरेना स्थित मकान नंबर 79, विधायक कॉलोनी में अपने बेडरूम में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है|
छत्तीसगढ़ नक्सल ऑपरेशन में थे पदस्थ
विंग कमांडर विपुल यादव एंटी नक्सल ऑपरेशन के लिए छत्तीसगढ़ में पदस्थ थे. पुलिस ने विंग कमांडर के कमरे की तलाशी ली, लेकिन कमरे से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. फिलहाल पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है|
मेड ने देखा सबसे पहले शव
जानकारी के अनुसार सुबह सबसे पहले घर में आने वाली मेड ने शव को देखा. इसके बाद उसने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जब यह घटना सामने आई, उस समय घर के दूसरे कमरे में दोनों बच्चे आराम कर रहे थे|
पुलिस को मिली पत्नी से विवाद की जानकारी
पुलिस को प्रारंभिक जांच में पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव से पारिवारिक विवाद की जानकारी भी मिली है. बताया जा रहा है कि अर्जिता श्रीवास्तव पहले एयरफोर्स में काम करती थीं, लेकिन वर्तमान में वह आईटी सेक्टर में काम कर रही हैं|
दोनों की शादी साल 2014 में लव मैरिज के रूप में हुई थी. जानकारी के मुताबिक घटना के समय उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय