रायपुर में कमर्शियल सिलेंडर की कमी, होटल-रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित
रायपुर|मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की आंच अब रायपुर के होटल-रेस्टोरेंट्स के कारोबार तक पहुंच गई है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 114 रुपये की बढ़ोतरी के साथ ही इसकी सप्लाई पर अचानक लगी रोक ने राजधानी के व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. हालात ऐसे बन गए हैं कि शहर के कई किचन ठंडे पड़ने लगे हैं|
गैस नहीं मिलने से 20 से अधिक रेस्टोरेंट- कैफे बंद
मंगलवार को राजधानी रायपुर में गैस नहीं मिलने के कारण 20 से अधिक रेस्टोरेंट और कैफे बंद रहे. कई जगहों पर ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा. बुधवार को भी स्थिति सामान्य होने के आसार कम नजर आ रहे हैं और कुछ और कैफे-रेस्टोरेंट्स के बंद होने की आशंका जताई जा रही है. होटल कारोबारियों का कहना है कि अगर अगले दो दिनों में कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो उन्हें अस्थायी रूप से अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़ सकते हैं|
गैस संकट का असर शादियों पर
उनका कहना है कि राजधानी के अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट्स के किचन पूरी तरह एलपीजी आधारित हैं. इलेक्ट्रिक कुकिंग की व्यवस्था बहुत सीमित है, ऐसे में गैस खत्म होने के बाद कामकाज जारी रखना लगभग नामुमकिन हो जाएगा. इस संकट का असर सिर्फ रेस्टोरेंट तक सीमित नहीं रहेगा. मार्च और अप्रैल में शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और छत्तीसगढ़ में पांच से अधिक शुभ मुहूर्त तय हैं. ऐसे में गैस सप्लाई ठप रहने से केटरिंग व्यवसाय पर भी बड़ा असर पड़ सकता है|
शहर के कैफे-रेस्टोरेंट्स के लिए कोई ऑप्शन नहीं
कई केटरर्स ने अभी से चिंता जतानी शुरू कर दी है. हालांकि ढाबा संचालकों के लिए स्थिति थोड़ी अलग है. खुले किचन और पर्याप्त जगह होने के कारण वे लकड़ी या कोयले का सहारा लेकर किसी तरह अपना काम चला सकते हैं. लेकिन शहर के आधुनिक कैफे और रेस्टोरेंट्स के लिए यह विकल्प लगभग नामुमकिन है. कुल मिलाकर गैस संकट ने राजधानी के स्वाद और कारोबार दोनों को संकट में डाल दिया है. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि गैस सप्लाई कब तक बहाल होती है|
CM ने दिया आश्वासन
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर सभी को आश्वासन दिया है कि राज्य में गैस का पर्याप्त भंडारण है, इसलिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं. सभी अधिकारियों को अच्छे से काम करने के लिए कहा गया है और अगर कहीं लापरवाही पाई जाएगी तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही जिले स्तर पर कलेक्टरों ने भी बैठक लेना शुरू कर दिया है जहां कल ही रायपुर कलेक्टर LPG गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली|

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय