Bhopal के 100 से ज्यादा घरों में गंदा पानी, नलों से कीड़े निकलने से लोग परेशान
भोपाल। राजधानी के यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के पीछे स्थित गैस राहत बस्ती कल्याण नगर में इन दिनों पेयजल सप्लाई को लेकर गंभीर स्थिति बन गई है. यहां करीब 100 घरों के नलों से गंदा, बदबूदार और कीड़ों से भरा पानी निकल रहा है. पिछले एक सप्ताह से रहवासी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है. स्थानीय लोगों के मुताबिक नलों से आने वाला पानी इतना गंदा और काला है कि उसे छूना तक मुश्किल हो रहा है. मजबूरी में लोग टैंकर से पानी खरीदकर पीने और घरेलू उपयोग की व्यवस्था कर रहे हैं.
शिकायतों के बाद भी नहीं हुआ समाधान
रहवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन और नगर निगम कॉल सेंटर में कई बार शिकायत की जा चुकी है. इसके बावजूद पानी की गंदी सप्लाई बंद नहीं हुई है. यह इलाका नगर निगम जोन-16 में आता है और नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत है.
नाली से गुजर रही सप्लाई लाइन
स्थानीय रहवासी के अनुसार, पानी की मुख्य सप्लाई लाइन नाली से होकर गुजरती है. करीब एक सप्ताह पहले नाली की सफाई के दौरान यह लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद से नाले का गंदा पानी पाइपलाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है.
कई इलाकों से भी आ रहीं शिकायतें
नगर निगम कॉल सेंटर में गंदे पानी की शिकायतें कोलार की राजहंस कॉलोनी, गोविंदपुरा, निजामुद्दीन कॉलोनी, करौंद की फिजा कॉलोनी, अमन कॉलोनी, अटल अयूब नगर, आशियाना कॉलोनी, देवकी नगर, कोहेफिजा और शहीद नगर से भी लगातार मिल रही हैं.
इंदौर जैसी घटना का डर
रहवासियों का कहना है कि हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से 33 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बावजूद भोपाल में हालात नहीं सुधर रहे, जिससे लोगों में डर और आक्रोश दोनों बढ़ रहा है.

हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत