धान नुकसान को लेकर विपक्ष का सदन में जोरदार विरोध
रायपुर|छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है. आज विपक्ष ने चूहों द्वारा धान खाने के मामले में स्थगन प्रस्ताव लेकर आया. आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करने पर नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की. इसके साथ गर्भगृह में पहुंचने पर स्वमेव निलंबित हुए. वहीं सदन में नेशनल हेराल्ड समेत अन्य कई मुद्दे भी उठाए गए|
विधानसभा में चूहों के धान खाने पर हंगामा
सदन की कार्यवाही के दौरान नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंंत ने धान खरीदी समितियों में चूहों के धान खाने का मामला उठाते हुए कहा कि सरकार के कुप्रबंधन के चलते 4600 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार धान का सुरक्षा कर पाने में नाकाम रही है. सरकार गलत नीति से बड़ा नुकसान हुआ. वहीं इस मामले पर कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा- पूरे प्रदेश में चूहों के धान खाने की खबर आ रही है|
विपक्ष ने नारेबाजी करते सदन से किया वॉकआउट
आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करने पर सदन में जमकर नारेबाजी करते हुए गर्भ गृह में पहुंचे विपक्षी सदस्य स्वमेंव निलंबित हुए. इसके बाद सदन परिसर में कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए मुसवा के नाम पर सरकार से भ्रष्टाचार बंद करने की बात कहते हुए जमकार नारेबाजी भी की|
सदन में नेशनल हेराल्ड को लेकर भी चर्चा
विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को नेशनल हेराल्ड, संडे नवजीवन और नवसृजन मैगज़ीन को प्रदेश में बीते सालों में दिए गए विज्ञापनों की जानकारी मांगी गई. मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नेशनल हेराल्ड को पांच सालों में 4.24 करोड़ रुपए का विज्ञापन दिया गया. वहीं नवसृजन को इस अवधि में कोई भुगतान नहीं किया गया|

आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार