इंदौर एयरपोर्ट के पास जंगल में आगजनी से मचा हड़कंप, दूर-दूर तक छाया धुआं
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा के पिछले हिस्से की दीवार के पास भीषण आग लग गई. आग के कारण मौके पर भारी अफरा तफरी का माहौल बन गया. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब 30 टैंकरों की मदद से आगजनी की घटना पर काबू पाया गया. इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है.
ऐयरपोर्ट पर भीषण आग
जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट परिसर में फैली घास में अचानक शाम 5 बजे आग लग गई. देखते ही देखते आग लगभग 10 किलोमीटर में फैल गई. एयरपोर्ट परिसर में आग लगने की सूचना आनन-फानन में दमकल विभाग को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम करीब 20 पानी टैंकर के साथ घटनास्थल पर पहुंची. इसके अलावा एयरपोर्ट प्रबंधन के द्वारा उपलब्ध करवाए गए पानी टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
आग पर पाया गया काबू
आगजनी की घटना का धुआं तकरीबन दो से 3 किलोमीटर की दूरी से आसानी से देखा जा सकता था. इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है. एयरपोर्ट परिसर के अंदर मौजूद डंपर प्लांट कर्मचारियों ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर के अंदर मौजूद जंगल में आगजनी की घटना घटित हुई है.
एयरपोर्ट प्रबंधन का ने बताया कि आगजनी की घटना कैंपस के अन्यूज परिसर में हुई है. वहां पर घास में आगजनी की घटना घटित हुई है. फिलहाल आग पर पूरी तरीके से काबू पा लिया गया है, लेकिन किन कारणों के चलते आग लगी है इसकी जांच करवाई जाएगी. जिससे मामले का खुलासा हो सकेगा.

नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही