राजनीतिक घमासान तेज: केजरीवाल ने कांग्रेस पर उठाए सवाल, वाड्रा और राहुल का लिया नाम
नई दिल्ली। शराब नीति मामले (Alcohol Policy Matters) में कोर्ट (Court) से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) और अमित शाह (Amit Shah) पर AAP को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया। इस बीच कांग्रेस को लेकर एक सवाल पर केजरीवाल बिफर उठे।
शराब नीति मामले में दिल्ली की एक विशेष अदालत की ओर से आरोप मुक्त किए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल शाम को अपनी प्रेस कांफ्रेंस में केद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया कि इन दोनों लोगों ने फर्जी एक्साइज पॉलिसी केस के जरिए आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची। इस दौरान कांग्रेस से जुड़े एक सवाल पर वे भड़क गए और पूछा कि क्या राहुल गांधी या वाड्रा जेल गए?
कांग्रेस के इस बयान पर भड़के केजरीवाल
दरअसल, अरविंद केजरीवाल से कांग्रेस के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई थी। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक संवाददाता ने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को आरोप मुक्त किए जाने के पीछे भाजपा की चुनावी स्क्रिप्ट है। आने वाले चुनावों में कांग्रेस की चुनौती को कमजोर करने के लिए केजरीवाल को मजबूत किया गया है। इस सवाल पर केजरीवाल तमतमा गए और सवालों की झड़ी लगा दी।
केजरीवाल जेल गया तो क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया?
अरविंद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा- मैं आपसे पूछता हूं कि केजरीवाल जेल गया तो क्या रॉबर्ट वाड्रा जेल गया? मैं पूछता हूं कि संजय सिंह जेल गया तो क्या राहुल गांधी जेल गया? मनीष सिसोदिया जेल गया तो क्या सोनिया गांधी जेल गईं? आखिर कांग्रेसी किस मुंह से बात करते हैं, कांग्रेस को शर्म नहीं आती?
सीधे पीएम मोदी को दी 10 सीटों वाली चुनौती
इसके साथ ही केजरीवाल ने सीधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बड़ी चुनौती दे दी। उन्होंने कहा- मैं पीएम मोदी को दिल्ली में नए चुनाव कराने की चुनौती देता हूं। यदि दोबारा कराए गए चुनाव में भाजपा 10 से ज्यादा सीटें जीत गई तो तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
केजरीवाल से निपटना है तो मेरा कत्ल करवाना होगा
केजरीवाल ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं मोदी जी को कहना चाहता हूं कि आपने हमारे ऊपर इतने केस कर लिए। आपने हम पर ईडी छोड़ दी, सीबीआई छोड़ दी, पुलिस छोड़ दी। आपने हमारी पार्टी के पांच सबसे बड़े नेताओं को जेल भेज दिया। फिर भी आप केजरीवाल का कुछ नहीं बिगाड़ सके। मोदी जी अब तो केजरीवाल से निपटने का एक ही तरीका बचा है। केजरीवाल का कत्ल कराना पड़ेगा। केजरीवाल की हत्या करानी पड़ेगी। इसके अलावा केजरीवाल आपसे संभलने वाला नहीं है। अब आपके बस का केजरीवाल नहीं है।
जज ने दिखाई दिलेरी
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा- मैंने अपनी पूरी जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी और नाम कमाया है, जिस पर मोदी और शाह फर्जी शराब घोटाले केस के जरिए हमला कर रहे हैं। कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला दिया है। ऐसे वक्त में जब सभी संस्थानों पर हमला हो रहा है तो जज ने ऐसा ऑर्डर पास करके बहुत हिम्मत दिखाई है।

महिलाओं के लिए ₹3000 महीना, मदरसे पर चला हथौड़ा; सुवेंदु सरकार के बड़े निर्णय
डेथ ओवर्स में राजस्थान की बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली ने मैच में की वापसी
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने खेली दमदार पारी, जश्न ने फैंस का जीता दिल
डायल-112 सेवा का विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह ने अत्याधुनिक फॉरेंसिक वैन को किया रवाना
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद एक्जिम बैंक FY2027 में 10% ऋण वृद्धि पर केंद्रित
ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के लिए गर्व का पल, तुषार कुमार बने सबसे युवा मेयर
किचन और बाथरूम में कॉकरोच से परेशान? अपनाएं ये सस्ता घरेलू तरीका
अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं की सुरक्षा घटी, राजनीतिक हलचल तेज
भारत के रक्षा संबंधों को नई दिशा, राजनाथ सिंह का अहम विदेश दौरा
हजारों साल पुरानी खोज ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की दिलचस्पी, दांतों की सर्जरी पर नए संकेत