मुंबई हमले का सीन फिल्माते वक्त कैसा था अक्षय और अर्जुन का रिएक्शन? माधवन ने सुनाया धुरंधर के सेट का किस्सा
रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के दिखाए गए कई सत्य घटनाओं के दृश्यों ने भी सिनेमाघरों में हलचल मचा दी थी। हाल ही मेंं अभिनेता आर माधवन ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले वाले सीन की शूटिंग पर अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के रिएक्शन के बारे में बात की। जानिए माधवन ने क्या क्या कहा
भवनात्मक रुप से टूटे अक्षय और अर्जुन
बीते दिनों अभिनेता ने सोनिया शेनॉय के साथ हुई बातचीत में फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों वाले सीन को शूट करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। यह एक बहुत ही दर्दनाक दृश्य था जिसे करने के बाद उनके आलावा अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल दोनों ही काफी इमोशनल हो गए थे। वह सब कई देर तक गहरे सदमे में रहे कि अभी-अभी उन्होनें क्या शूट किया है ?
क्यों इतने इमोशनल हुए सितारे ?
फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल ने ऐसे किरदार निभाए जो पाकिस्तानी थे। कहानी के मुताबिक जब ये हमले हुए तो उन्हें इसका जश्न मनाते हुए दिखाना था। मगर एक भारतीय होने के नाते उनके लिए इस सीन को शूट करना काफी मुश्किल था। उन दोनों ने ही 26/11 मुंबई हमले के दुख को देखा था। इसी भावना के वजह से अभिनेता अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के लिए ये रोल और सीन काफी चुनौतीपूर्ण थे।
पहली कहानी और दूसरा पार्ट में क्या होगा फर्क ?
फिल्म 'धुरंधर' की कहानी एक भारतीय खुफिया एजेंट के पाकिस्तानी क्राइम वर्ल्ड में घुसपैठ पर थी। एक लंबी स्टार कास्ट और दमदार डायरेक्शन वाली इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज होने वाला है। इसके सीक्वल में अब हमजा अली मजारी के पकिस्तान आने के पहले की कहानी को दिखाया जाएगा। 'धुरंधर द रिवेंज' 19 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति