सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, आज से 20 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम, ड्रोन से होगी निगरानी
इछावर। सीहोर (Sehore) जिले के इछावर कुबेरेश्वर धाम (Kubereshwar Dham) में रुद्राक्ष महोत्सव (Rudraksh Festival) की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। पूर्व में हुए हादसे को देखते हुए इस बार सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था की गई है। ड्यूटी में 1,235 बल तैनात रहेंग। कुबेरेश्वर धाम रूद्राक्ष महोत्सव आज से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित है।
प्रदेशभर के सुरक्षा बल तैनात
कुबेरेश्वर धाम की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आरएपीटीसी इन्दौर से 444, पीटीएस 15वीं वाहिनी, विसबल इन्दौर से 106, डीजीपी रिजर्व 5वीं वाहिनी विसबल मुरैना से 70, प्रथम वाहिनी जी कम्पनी विसबल इन्दौर से 37, इन्दौर शहर का जिला बल 75, जिला नरसिंहपुर से 26, जिला सागर से 56, जिला दमोह से 33, जिला जबलपुर से 52 कुल बाहर से प्राप्त पुलिस बल 889 अधिकारी कर्मचारी तथा 10 राजपत्रित अधिकारी एवं जिले का स्थानीय पुलिस बल 214, विसबल सीहोर 10 होमगार्ड 90 , वन विभाग 16, आबकारी विभाग 06 कुल बल 1235 अधिकारी कर्मचारी तथा 52 कोटवार एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, वॉलेटियर्स को लगाया गया है।
श्रद्धालुओं को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण
महाशिवरात्रि पर लगने वाले इस महोत्सव के पहले श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है। लोग महोत्सव प्रारंभ होने के पहले से कुरेश्वर धाम पहुंच गए है। भीड़ से बचने के लिए लोग पहले से ही धाम पहुंच गए है। यह क्रम महोत्सव के समाप्त होने तक चलेगा। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण करेंगे।

संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा
माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल पटेल
आदि शंकराचार्य का दर्शन भारतीय संस्कृति, धर्म और आध्यात्मिक एकता का बना आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों पर पुलिस कार्रवाई, CM हाउस के बाहर तनाव