बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार्ल रॉक भारत में रहने वाले एक न्यूजीलैंड के ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं। जिनके हाल के एक पाकिस्तान से जुड़े वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पाकिस्तान में धुरंधर फिल्म के बैन होने के बावजूद उन्हें कराची के रेनबो सेंटर में इस फिल्म की पाइरेटेड डीवीडी मिली। भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता: रणनीतिक साझेदारी की नई शुरुआत, आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम
तमन्ना भाटिया
‘रागिनी 3’ में तमन्ना भाटिया संग मिलकर डराएगा ये स्टार किड, शशांक घोष ने संभाली निर्देशन की कमान
फरहान अख्तर
हॉलीवुड बना फरहान अख्तर का लक्ष्य, ‘द बीटल्स’ फिल्म में अभिनय को लेकर लगी अटकलें, जानें निभाएंगे कौन सा रोल?
कीमत जानकर रह गए दंग
बता दें, कराची का रेनबो सेंटर पाइरेटेड कॉन्टेंट का हब माना जाता है। वहां पहुंचे कार्ल रॉक ने वीडियो में हैरानी जताते हुए कहा, ‘पाकिस्तान में भारतीय फिल्में बैन हैं, लेकिन देखिए मुझे क्या मिला।’ इस पर दुकानदार ने जवाब दिया, ‘यह एक इंडियन फिल्म है, ‘धुरंधर’। यह हाल ही में रिलीज हुई है।’ जब रॉक ने कीमत पूछी, तो दुकानदार ने कहा, ‘सर, यह 50 पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16 भारतीय रुपये) की है।’
यूजर्स ने पाकिस्तान को किया ट्रोल
भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे देखकर हैरान रह गए। खासकर इस बात पर कि पाकिस्तान में अभी भी पाइरेटेड फिल्मों की सीडी और पेनड्राइव बेची जा रही हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘जिस फिल्म पाकिस्तान को खराब दिखाया गया है, वही पाकिस्तान में पसंद की जा रही है, lol।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘आज के समय में भी पाकिस्तान में पाइरेटेड डीवीडी बेची जा रही है। हमारे यहां 15 साल पहले पाइरेटेड फिल्मों की सीडी लाते थे।’कई लोग इस बात से भी चौंक गए कि पाकिस्तान में अब भी सीडी और पेनड्राइव जैसी चीजों का चलन है। एक ने लिखा, ‘क्या पाकिस्तान में अभी भी पेनड्राइव और सीडी पर फिल्में खरीदी जा रही हैं? हमारे यहां तो यह ट्रेंड कम से कम 10 साल पहले खत्म हो गया।’‘धुरंधर’ 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और रिलीज होते ही भारत और पाकिस्तान दोनों जगह नेटफ्लिक्स की साप्ताहिक टॉप 10 लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान सरकार ने इस फिल्म पर बैन लगाया हुआ है।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली