रायपुर में अमित शाह की हाईलेवल बैठक, नक्सलवाद और सुरक्षा पर मंथन
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इन दिनों छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज वे राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कई अहम विभागीय समीक्षा बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। अमित शाह रायपुर बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे से बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। पहली विभागीय समीक्षा बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद दूसरी समीक्षा बैठक 12:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में विभिन्न विभागों के कार्यों, योजनाओं की प्रगति और केंद्र-राज्य समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक भोजन अवकाश रखा गया है। इसके बाद शाम 3 बजे से 4:15 बजे तक LWE यानी वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों को लेकर एक विशेष समीक्षा बैठक होगी। इस महत्वपूर्ण सत्र में नक्सलवाद, आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बलों की रणनीति जैसे विषयों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारी भी शामिल होंगे।
गौरतलब है कि अमित शाह रायपुर बैठक का मुख्य फोकस नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा और भविष्य की रणनीति तय करना है। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल बस्तर पंडुम के समापन समारोह में भी शिरकत करेंगे। उनके इस दौरे को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था और विकास से जुड़े अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है।

स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश