‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ के आगे पस्त हुई नई फिल्में, जानें ‘वध 2’ और बाकी फिल्मों ने पहले दिन कितना कमाया?
संजय मिश्रा की फिल्म ‘वध 2’ को क्रिटिक्स ने सराहा लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंड डे पर इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की है। यही हाल फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ का रहा है। लेकिन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ कई दिनों से सिनेमाघरों में मौजूद हैं। अब भी ये फिल्में बढ़िया कलेक्शन कर रही हैं। इन बड़ी फिल्मों के कलेक्शन के आगे ‘वध 2’ और ‘भाबी जी घर पर हैं’ कमजोर पड़ गईं। जानिए, 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' के आगे नई फिल्मों ने शुक्रवार को कितने रुपये बटोरे हैं। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘वध 2’ ने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये ही कमाए हैं। फिल्म की कहानी मर्डर, थ्रिलर मिस्ट्री है। इसमें नीना गुप्ता, संजय मिश्रा के अलावा कुमुद मिश्रा, योगिता बिहानी और अक्षय डोगरा जैसे एक्टर्स भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 50 लाख रुपये है। फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ ने भी ‘वध 2’ की तरह ही कमजोर शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 25 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म टीवी के चर्चित सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ पर बनी है। फिल्म में भी टीवी सीरियल वाले एक्टर ही नजर आए। लेकिन टीवी सीरियल को दर्शकों ने जितना पसंद किया, उतना कमाल फिल्म नहीं कर सकी है।
‘मर्दानी 3’ ने आठवें दिन कितना कमाया?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने आठवें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि इसने सातवें दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म की कमाई भी एक हफ्ते में ही कम हो गई है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 28.05 करोड़ रुपये है। रानी मुखर्जी की इस फिल्म को अब वीकएंड का सहारा है। वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में शायद इजाफा हो जाए। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 15वें दिन यानी शुक्रवार को 2.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि गुरुवार को इसने 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 297.25 करोड़ रुपये हो चुका है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार फिल्म अभी 300 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो सकी। लेकिन मेकर्स ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि उनकी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी
कलेक्टर पर भड़के सिंधिया: जनसुनवाई में लगाई कड़ी फटकार, Video वायरल
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई