रिकी पोंटिंग ने किसे बताया T20 World Cup 2026 का सबसे बड़ा दावेदार? ऑस्ट्रेलिया पर कही ये बात
ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट रिकी पोंटिंग ने आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। रिकी पोंटिंग ने बताया है कि कौन सी टीम इस विश्व कप में क्लियर फेवरिट है? और ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास कितने चांस और कौन सा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मेगा इवेंट में एक्स फैक्टर साबित हो सकता है। 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जाना है।यूएसए और वेस्टइंडीज में 2024 में खेले गए पिछले टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम सुपर 8 से आगे नहीं जा सकी थी। भारत और अफगानिस्तान से हारने के बाद उनके सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते बंद हो गए थे। दो साल बाद फिर से टी20 विश्व कप है और इसको लेकर रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छा करने के लिए दमदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप टीम को देखें, तो मुझे लगता है कि उनके पास किसी भी टीम जितना ही अच्छा मौका है।"पोंटिंग ने आगे भविष्यवाणी करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इस इवेंट में इंडिया शायद क्लियर फेवरिट होगी, क्योंकि हालात, टैलेंट और उनके प्लेयर्स का ग्रुप अच्छा है। उन्हें हराना मुश्किल होगा, लेकिन मुझे सच में लगता है कि सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हम देखेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम में थोड़ा बदलाव आया है। यह कोई ड्रामाटिक नहीं है। अगर आप उनकी चुनी हुई टीम को देखें, तो उस टीम में अभी भी बहुत एक्सपीरियंस है। कुछ लोग अभी चोटिल हैं या चोट से वापस आ रहे हैं। शायद यही उनकी अभी की सबसे बड़ी चिंता है।"पैट कमिंस चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं होंगे, जो कि एक चिंता का विषय है। इसको लेकर पोंटिग ने कहा, "उस टीम में एक चीज है कि इतने सारे ऑलराउंडर के साथ बहुत अच्छी फ्लेक्सिबिलिटी है। आप (मार्कस) स्टोइनिस, (ग्लेन) मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन को देखिए, बहुत सारे हैं। कूपर कोनोली। युवा खिलाड़ी जिसने लगातार दूसरे साल BBL (बिग बैश लीग) में MVP (मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर अवॉर्ड) जीता है। अगर ऐसा लगता है कि यह बदलेगा, तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया मैक्सवेल और (एडम) जैम्पा के बैकअप के लिए कोनोली के साथ जाएगा। ऐसे में उनके पास 3 स्पिन बॉलिंग ऑप्शन होंगे।"

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण