ये हैं सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देश, 3 में 1 लीटर की कीमत ₹4 से कम
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले देशों की सूची में बड़े चौंकाने वाले तथ्य हैं। इन देशों में पेट्रोल की कीमत भारतीय नजरिए से न सिर्फ बहुत कम है, बल्कि लीबिया, ईरान और वेनेजुएला पेट्रोल की कीमत 4 रुपये से भी कम है। वहीं, भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में ₹82.46 प्रति लीटर है।दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमत में आज बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। ब्रेंट क्रूड 2.30 पर्सेंट टूटकर 67.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। डब्ल्यूटीआई भी 2.26 पर्सेंट की गिरावट के साथ 62.95 डॉलर पर आ गया है। इस बीच आज भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कर दी हैं। आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।आज क्या हैं पेट्रोल डीजल के रेट: आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर
ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर
सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर
दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर
हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर
रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर
उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर
देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर
नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर
पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर
इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर
जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर
संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर
कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर
धमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर
चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर
राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर
स्रोत: इंडियन ऑयल
सबसे महंगा तेल हांगकांग में
लीबिया दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत मात्र 2.16 रुपये है। ईरान दूसरे स्थान पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत केवल 2.61 रुपये है। जबकि, सबसे महंगा तेल हांगकांग में 342.70 रुपये लीटर है। यह जानकारी ग्लोबलपेट्रोलप्राइसेज डॉट कॉम के 26 जनवरी 2026 के आंकड़ों पर आधारित है।
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देश
देश और पेट्रोल की अनुमानित कीमत (₹)
1. लीबिया ₹2.16
2. ईरान ₹2.61
3. वेनेजुएला ₹3.19
4. अंगोला ₹29.90
5. कुवैत ₹31.45
6. अल्जीरिया ₹33.41
7. तुर्कमेनिस्तान ₹39.24
8. मिस्र ₹40.84
9. कजाकिस्तान ₹44.44
10. कतर ₹50.21

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण