महाकाल मंदिर में गैर हिंदुओं की एंट्री पर रोक की उठी मांग, पिछले साल 12 संदिग्ध पकड़े जाने का दावा
उज्जैन: महाकाल मंदिर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग होने लगी है. हाल ही में उत्तराखंड के चार धाम में गैर हिंदुओं के एंट्री पर रोक लगाए जाने की मांग उठी है. जिसके बाद यही मांग अब महाकालेश्वर में भी उठने लगी है. महाकाल मंदिर के पुजारी एवं अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गुरु ने कहा कि "घूमने फिरने या गलत मंशा से मंदिर में प्रवेश करने वाले गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए. सनातन धर्म को मनाने वालों की इससे भावना आहत होती है.
नियमों के दुरुपयोग होने पर लगना चाहिए प्रतिबंध
महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने इस मामले को लेकर कहा कि "वैसे तो हमारे देश में किसी प्रकार की धार्मिक स्थलों पर रोक टोक नहीं है, लेकिन जब इसका दुरुपयोग होने लगे और हिन्दू परंपराओं को छिन्न-भिन्न होने लगे या कोई साजिश रचने लगे, तो वो दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसी स्थिति में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.
सनातन परंपरा का पालन करने वाले को केवल एंट्री
महेश गुरु ने आगे कहा कि "चार धाम में गैर हिंदुओ के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग उठी है, तो निश्चित ही वहां कुछ हुआ होगा. अगर सनातन परंपरा को निभाने के भाव से कोई मंदिर में आता है, तो ठीक है. लेकिन यदि किसी अन्य उद्देश्य से कोई मंदिर में आता है, तो श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी गैर हिंदुओं का प्रतिबंध होना चाहिए. सनातन का पालन करने वाले को केवल मंदिरों में एंट्री हो, लेकिन इरादा नेक नहीं तो प्रतिबंध भी जरूरी है."
पिछले साल 12 संदिग्ध गैर हिंदू पकड़े जाने का दावा
हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारी रितेश माहेश्वरी ने कहा, "वर्ष 2025 में श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर से हमने 12 से अधिक संदिग्ध गैर हिन्दुओं को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है. यही कारण है कि गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध की मांग उठी है. जो लोग घर वापसी कर चुके है, उन पर प्रतिबंध के लिए ये मांग नहीं है. श्री महाकालेश्वर मंदिर ही नहीं उज्जैन के हरसिद्धि माता मंदिर, काल भैरव, सांदीपनि आश्रम व अन्य तमाम प्राचीन मंदिरों में ये नियम लागू होने चाहिए."

राशिफल 19 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ऑडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
प्रशासन की त्वरित पहल से ओरंगा में दूर हुआ जल संकट, 100 से अधिक ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल
आजीविका मिशन अंतर्गत योजनाओं का वित्तीय प्रबंधन करें बेहतर : मंत्री पटेल
जम्मू-कश्मीर में नशे का बढ़ता कहर, लाखों युवा ड्रग्स की चपेट में
बिजली बिलों की वसूली की शुरूआत बड़े लोगों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु डीजीपी कैलाश मकवाणा, वरिष्ठ अधिकारियों एवं हॉक फोर्स के जवानों को किया सम्मानित
स्लीपर सेल बिछाने आया आतंकी बोला- कश्मीर देखकर बदल गए हालात