मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी 3 साल बाद खुली, निकले 19 लाख रुपये और भावुक अर्जियां
CG News: दंतेवाड़ा जिले में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी तीन साल बाद खोली गई, जिसमें श्रद्धा और आस्था की मिसाल देखने को मिली। मां दंतेश्वरी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान भी करते हैं। मंदिर प्रशासन की मौजूदगी में टेम्पल कमेटी ने दानपेटी खोली, जिसमें कुल 19 लाख 44 हजार 432 रुपये की नकद राशि प्राप्त हुई।
दानपेटी खोलने की प्रक्रिया में मंदिर के पुजारी और समिति के सदस्य घंटों तक जुटे रहे। इस दौरान न सिर्फ बड़ी राशि गिनी गई, बल्कि दानपेटी से दर्जनों पत्र भी मिले। इन पत्रों में श्रद्धालुओं ने मां से अपनी मनोकामनाएं लिखकर रखी थीं। किसी ने नौकरी पाने की इच्छा जताई, तो किसी ने परीक्षा में अच्छे अंक आने की प्रार्थना की। कई पत्र विवाह और प्रेम से जुड़ी भावनाओं से भरे हुए थे।
मंदिर समिति के अनुसार, दानपेटी आमतौर पर साल में तीन से चार बार खोली जाती है, लेकिन इस बार करीब तीन वर्षों के अंतराल के बाद इसे खोला गया। यही वजह है कि दान की राशि भी अपेक्षाकृत अधिक रही।
इन अर्जियों में एक पत्र खास तौर पर चर्चा में है, जिसमें एक युवक ने अपने बिछड़े प्रेम को पाने की गुहार लगाई है। उसने मां से आशीर्वाद मांगते हुए लिखा कि वह उसी लड़की के साथ जीवन बिताना चाहता है और किसी और से विवाह नहीं कर सकता।

राशिफल 19 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ऑडिटोरियम भवन में आयोजित हुआ जनसमस्या निवारण शिविर
प्रशासन की त्वरित पहल से ओरंगा में दूर हुआ जल संकट, 100 से अधिक ग्रामीणों को मिला स्वच्छ पेयजल
आजीविका मिशन अंतर्गत योजनाओं का वित्तीय प्रबंधन करें बेहतर : मंत्री पटेल
जम्मू-कश्मीर में नशे का बढ़ता कहर, लाखों युवा ड्रग्स की चपेट में
बिजली बिलों की वसूली की शुरूआत बड़े लोगों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध रेत और मिट्टी ईंट परिवहन पर बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सल उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु डीजीपी कैलाश मकवाणा, वरिष्ठ अधिकारियों एवं हॉक फोर्स के जवानों को किया सम्मानित
स्लीपर सेल बिछाने आया आतंकी बोला- कश्मीर देखकर बदल गए हालात