CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड से राहत, तापमान में बढ़ोतरी के आसार
CG Weather Update :मुताबिक, छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और जनवरी के आखिरी सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में इजाफा हुआ है और पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का असर अभी भी महसूस किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं जताई गई है। फिलहाल प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है।
CG Weather Update के तहत बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। बिलासपुर, पेंड्रारोड, जगदलपुर और राजनांदगांव में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है।
राजधानी रायपुर में भी तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 1 डिग्री अधिक है। दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और रातें अब भी ठंडी बनी हुई हैं। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय