मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुबह की चाय की चुस्की उज्जैनवासियों के साथ ली
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन करने के बाद पास के तेलीवाड़ा चौराहे पर शहर की पुरानी चाय की दुकान पर स्थानीय लोगों के साथ चाय पी और चर्चा की। उन्होंने दुकान संचालक से हालचाल पूछा, चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाय के पैसे दिए, दुकानदार द्वारा संकोच के कारण पैसे नहीं लेने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ये तो लेना ही होंगे।

ऊर्जा सुरक्षा को लेकर मोदी-ट्रंप की चर्चा, वैश्विक मुद्दों पर बनी सहमति
शपथ ग्रहण के पोस्टर से छिड़ा सियासी घमासान, रोहिणी ने BJP को बताया रंग बदलने वाला
बिहार को मिले नए उपमुख्यमंत्री, पीएम मोदी बोले- अनुभव से बढ़ेगी प्रगति की रफ्तार