मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता! ओडिशा से बुलाई गई डांसर, फूहड़ता करने वाले पुलिसकर्मी लाइन अटैच, SDM पर कोई एक्शन नहीं
CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में आयोजित 6 दिवसीय ओपेरा कार्यक्रम में अश्लील डांस कराए जाने का मामला सामने आया है. आयोजकों ने एसडीएम से मनोरंजन के नाम पर अनुमति ली, फिर SDM की मौजूदगी में ही अश्लील डांस कराया.
SDM की मौजूदगी में मनोरंजन के नाम पर अश्लील डांस
कार्यक्रम में अर्धनग्न महिलाएं नाचती रही, रसूखदार पैसे लुटाते रहे. वहीं भनक लगते ही पुलिस ने संचालको के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया. एक दिन पहले ही आयोजन बंद करा दिया. डांस में चांस मारने वाले दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया. पर अब तक अनुमति देने और अपने मौजूदगी में अश्लीलता फैलवाने वाले एसडीएम के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया है.
ओडिशा से बुलाई गई थी डांसर
दरअसल, देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल में 6 दिवसीय ओपेरा का आयोजन कराया जा रहा था, मनोरंजन का हवाला देकर उरमाल के कुछ युवकों की समिति ने इसके लिए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास से अनुमति लिया था. लेकिन आयोजन के तीसरे दिन यानी 7 जनवरी से अश्लीलता परोसना शुरू किया गया. आयोजन के लिए बाकायदा ओडिसा की बार डांसर को बुलाया गया, जो अश्लील अंदाज में आयोजन का प्रचार करते वीडियो भी जारी किया. 8 जनवरी से भीड़ जुटने लगी. हद तो तब हो गई जब एसडीएम मरकाम इस आयोजन को देखने खुद 9 जनवरी को पहुंच गए.
आयोजकों ने बाकायदा उनके लिए आगे का सीट आरक्षित रखवाया था. रात 11 से 3 बजे तक अश्लील डांस होता रहा. स्टेज पर अर्ध नग्न अवस्था में डांसर प्रस्तुति देते रही. पंडाल के भीतर भीड़ बेकाबू थी, पंडाल के भीतर अफसर, पुलिस कर्मी, जनप्रतिधि तक डांस पर चांस मारते रहे, पैसे जमकर लुटाते रहे. 10 जनवरी को सभी करतूतों का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आ गई. दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया.
आयोजक गिरफ्तार, पुलिसकर्मी लाइन अटैच
थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर दो कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. 10 तारीख को अश्लील आयोजन की लिखित शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर आयोजन करता देवेंद्र राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, (3) (5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया. 10 तारीख तक संचालन की अनुमति दी गई थी, लेकिन 10 को ही आयोजन बंद करवा दिया गया.

विदिशा मुखर्जी बनेंगी मैहर की नई डीएम, 11 को होगा पदभार ग्रहण
श्रद्धालुओं की नाव डूबने से 6 से अधिक की मौत, कई की तलाश जारी
LPG सप्लाई संकट को लेकर कर्नाटक ने केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप मांगा
केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध तेज, छतरपुर में तनाव बढ़ा
उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकला 3 साल का मासूम, अस्पताल में भर्ती
CM ममता का तीखा वार: ‘सांप पर भरोसा कर लो, BJP पर नहीं’
शिवानंद तिवारी का खुलासा: लालू-नीतीश के बीच असली फर्क क्या है और क्यों भड़क गए थे नीतीश कुमार