केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना में दो रेलवे स्टॉपेज का किया शुभारंभ, जनसभा को किया संबोधित
गुना: केंद्रीय दूरसंचार एवं पूर्वोत्तर राज्य विकास मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया आज गुना जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने दो महत्वपूर्ण रेलवे स्टॉपेज का शुभारंभ किया और जनसभाओं को संबोधित किया।
पहला कार्यक्रम म्याना रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुआ, जहां ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस (12197) के म्याना स्टेशन पर ठहराव की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। शुभारंभ के बाद श्री सिंधिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्टॉपेज क्षेत्रीय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत किया गया है।
दूसरा कार्यक्रम पगारा रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (14814) के पगारा स्टेशन पर स्टॉपेज की शुरुआत की गई। यहां भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्रीय विकास और यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
इन दोनों कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रही। मंत्री सिंधिया ने केंद्र सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी और क्षेत्र के लिए भविष्य की योजनाओं का भी उल्लेख किया।

अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति का हवाला दिया
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह सक्रिय
जबलपुर में गूंजा किसान मुद्दा, मोहन यादव ने खोला घोषणाओं का पिटारा
महंगाई (इंफ्लेशन) और GDP ग्रोथ पर विस्तार से चर्चा
अचानक आए झटकों से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
जाम से निजात नहीं, चालान काटने पर ज्यादा ध्यान—उठे सवाल
पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
आजीविका के लिए प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत