CG News: भोरमदेव धाम में भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन, CM विष्णुदेव साय बोले– छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव धाम में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए साल की शुरुआत ऐसे ऐतिहासिक और दूरदर्शी कार्य से होना छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।
146 करोड़ की लागत से विकसित होगा भोरमदेव कॉरिडोर
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह दिन छत्तीसगढ़ के लिए गौरवपूर्ण है। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना को लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। यह परियोजना वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार होगी, जिससे भोरमदेव धाम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नए वर्ष की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी और इस ऐतिहासिक परियोजना के लिए उन्होंने समस्त छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी।
छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहर को मिलेगी नई पहचान
CG News के तहत मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भोरमदेव की महत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने की दिशा में यह एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल के लिए उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रति आभार व्यक्त किया।
“छत्तीसगढ़ का खजुराहो” है भोरमदेव
मुख्यमंत्री ने भोरमदेव मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घने वनांचल के बीच स्थित इस मंदिर को “छत्तीसगढ़ का खजुराहो” कहा जाता है। यह केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि हजार वर्षों की साधना, उत्कृष्ट स्थापत्य कला और समृद्ध सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि यहां भगवान शिव की पूजा भोरमदेव के रूप में की जाती है, जहां शैव दर्शन, लोक आस्था और आदिवासी परंपराएं एक साथ मिलकर भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।
सावन की कांवड़ यात्रा भी है विशेष परंपरा
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा भोरमदेव की एक महत्वपूर्ण परंपरा है और उन्हें स्वयं कई बार कांवड़ियों का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

वास्तु टिप्स: दक्षिण दिशा में दरवाजा होने पर ऐसे करें दोष का समाधान
आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता