आपकी एक लापरवाही ले सकती है जान...बस ड्राइवर की छोटी सी गलती और 4 लोगों का दर्दनाक अंत
मुंबई : के भांडुप इलाके में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। भांडुप बस हादसा भांडुप पश्चिम स्थित रेलवे स्टेशन के पास स्टेशन रोड पर 29 दिसंबर की रात करीब 10:05 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बेस्ट की एक बस रिवर्स लेते समय वहां मौजूद पैदल यात्रियों से टकरा गई और कई लोगों को कुचल दिया।
हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं, जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया।
मौके पर मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, बेस्ट के कर्मचारी और 108 एंबुलेंस की टीमें पहुंचीं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके को घेरकर हालात को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था को भी संभाला।
डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया कि उन्हें एक गंभीर बस दुर्घटना की सूचना मिली थी। उनके अनुसार, सोमवार रात करीब 9:35 बजे भांडुप वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास यह हादसा हुआ, जिसमें कुल 13 पैदल यात्रियों को चोटें आईं। उन्होंने पुष्टि की कि इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई है।
फिलहाल पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां भांडुप बस हादसा की जांच में जुटी हुई हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस चालक की लापरवाही या तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे से इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं। विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण