रामपुर जेल में बीमार आजम खान, पत्नी-बेटे और बहन ने की मुलाकात
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म इन दिनों दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में बंद हैं. सोमवार को आज़म खान से मुलाक़ात के लिए उनकी पत्नी तंजीम फातिमा, बेटा अदीब आज़म और बहन जेल पहुंची और तकरीबन एक घंटे का मुलाक़ात की. जेलसे बाहर आने पर तंजीम फातिमा ने कहा कि आज़म की तबियत खराब हिया उर वो जेल जाने से पहले ही थी, जबकि बेटे अब्दुल्ला से मुलाक़ात नहीं हो सकी |
रामपुर से 9 बार विधायक रहे आज़म खान के ऊपर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं |जिनमें कई में उन्हें जमानत मिल चुकी है. आजम खान 17 नवंबर 2025 को अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ दोबारा जेल गए, जब उन्हें पैन कार्ड से जुड़े दो मामलों में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने 7-7 साल की कैद और जुर्माने की सज़ा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. यह उनके लिए लगभग 2 महीने की आजादी के बाद एक बार फिर जेल वापसी थी |
पत्नी-बेटे और बहन ने की मुलाक़ात
सोमवार को पत्नी तंजीम फातिमा बेटे अदीब आज़म और आज़म खान की बहन के साथ रामपुर जेल पहुंची | यहां उन्होंने एक घंटे तक आज़म खान से मुलाकात की. जेल से बाहर निकलकर उन्होंने मीडिया से बहुत ज्यादा बात नहीं की और बोलीं कि जेल तो जेल ही है | उनकी तबियत खराब है.बेटे और बहन ने भी मीडिया के सवालों के जबाब नहीं दिए. उनके साथ स्थानीय पार्टी नेता भी मौजूद नहीं थे. जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि स्थानीय स्तर पर पार्टी ने उनसे दूरी बना ली है |
23 सितंबर को सीतापुर जेल से बाहर आए थे
इससे पहले आज़म खान 23 महीने तक सीतापुर जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए थे और फिर 55 दिन बाद पैन कार्ड मामले में उन्हें 7-7 साल की सज़ा हो गयी. जिसके बाद वे दोबारा जेल चले गए. आज़म के परिजनों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है |

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण