IND vs SA: अक्षर पटेल टीम से बाहर, नए युवा खिलाड़ी ने बनाई जगह
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है | भारत ने तीसरे मैच में जीत के साथ सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का अगला मैच लखनऊ में खेला जाएगा | लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल बची हुई सीरीज से बाहर हो गए हैं. अक्षर न केवल अपनी किफायती गेंदबाजी बल्कि निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के लिए भी टीम के अहम स्तंभ माने जाते हैं |
धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 में अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था. बताया जा रहा है कि उनकी तबियत ठीक नहीं थी. जिसके चलते वे अब सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि, अभी भी अक्षर टीम के साथ लखनऊ में है. उनकी जगह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने वाले युवा ऑलराउंडर शहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है |
अक्षर पटेल का बाहर होना क्यों है बड़ा नुकसान?
अक्षर पटेल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे थे. पावरप्ले और बीच के ओवरों में रन रोकने की उनकी क्षमता कप्तान के लिए एक बड़ा हथियार रही है| लखनऊ की पिच, जो अक्सर स्पिनरों को मदद करती है, वहां अक्षर का अनुभव टीम इंडिया के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता था. उनकी गैरमौजूदगी में अब गेंदबाजी आक्रमण के संतुलन को बनाए रखना एक चुनौती होगी |
बचे हुए मैचों के लिए भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद.

15 अप्रैल 2026 का राशिफल: किसकी किस्मत चमकेगी और किसे रहना होगा सावधान
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संविधान निर्माता होने के साथ नए भारत के निर्माता भी हैं बाबा साहेब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात