मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल बैठक कल, विशेष सत्र की रणनीति पर होगी विचार-विमर्श
भोपाल | मध्य प्रदेश में विधानसभा के एक दिन के विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं| नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में मंगलवार को शाम 07:30 बजे भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है. इस बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार करेंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य दिनांक 17 दिसंबर 2025, बुधवार को आयोजित होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की रणनीति और रूपरेखा तैयार करना है. विशेष सत्र में मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है|
विधायक दल की बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
विधायक दल की इस बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, किसानों, युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विकास की वास्तविक चुनौतियों पर गहन चर्चा की जाएगी | इसके साथ ही सरकार की नीतियों की समीक्षा करते हुए कांग्रेस विधायक दल द्वारा विशेष सत्र में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों को अंतिम रूप दिया जाएगा |
विशेष सत्र केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए – सिंघार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश को वास्तव में विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए खोखले नारों की नहीं, बल्कि ठोस नीतियों और ईमानदार राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है| उन्होंने कहा कि एक दिवसीय विशेष सत्र केवल औपचारिकता बनकर न रह जाए, बल्कि इसमें किसानों की आय, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासी-दलित समाज के अधिकार और प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति पर गंभीर और सार्थक चर्चा होनी चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस विधायक दल इस विशेष सत्र में जनता की वास्तविक समस्याओं और प्रदेश के भविष्य की ठोस रूपरेखा को मजबूती के साथ रखेगा |

अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
20 अप्रैल तक करना होगा सरेंडर: कोर्ट ने दोषी को दी राहत, मगर पुलिस को दी नसीहत
"अब विकास में बाधा नहीं सहेगा बंगाल": भाजपा के समर्थन में बोले डॉ. मोहन यादव
भारत का करारा जवाब: पाकिस्तान ने समंदर में दिखाई बौखलाहट, भारत ने दोगुनी ताकत से घेरा
बालेन शाह सरकार से सीधा संवाद: काठमांडू में नई सरकार की प्राथमिकताएं सुनेंगे समीर पॉल कपूर
"नारी शक्ति का अपमान माफ नहीं करेगा देश": बिल गिरने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया रोष