बड़ी खबर CG : आज से 200 यूनिट बिजली 'हाफ'...क्या आप भी हैं इस योजना के पात्र? तुरंत जानें किसे मिलेगा फायदा
CG Electricity Relief: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार ने कुछ दिनों पहले 100 यूनिट को बढ़ाकर 200 यूनिट बिजली बिल हाफ योजना की घोषणा की थी. जो आज यानि, 1 दिसंबर से लागू हो गई है. इससे लाखों उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. अब 200 यूनिट पर 800-900 रुपए तक आने वाला बिल अब 420 से 435 रुपए तक आ सकता है.
आज से मिलेगी 200 यूनिट हाफ बिजली
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के विशेष सत्र के समापन पर इसका ऐलान किया. सीएम ने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू होगी. योजना के तहत 400 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक हाफ बिजली का लाभ मिलेगा. इससे 45 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित होंगे.
4 महीने पहले यानी 1 अगस्त 2025 को सरकार ने बिजली बिल हाफ योजना पर बड़ा बदलाव किया था. भूपेश सरकार के समय लागू 400 यूनिट की सीमा को घटाकर 100 यूनिट कर दिया था. इस बदलाव का असर सीधे-सीधे लाखों परिवारों पर पड़ा था. बिल लगभग डबल हो गया था.
अब नई योजना के तहत सरकार 200 यूनिट तक हाफ बिल स्कीम लागू कर रही है. यानी उपभोक्ता को सिर्फ आधा भुगतान करना होगा. पहले 100 यूनिट का बिल ₹410 से ₹450 तक होता है, जो अब आधा होकर ₹205 से ₹225 के बीच रह जाएगा.
जानें किन उपभोक्ताओं मिलेगा फायदा
वर्तमान में सिर्फ 100 यूनिट बिजली खपत पर ही छूट का लाभ मिल रहा है. सितंबर-2025 में 100 यूनिट हाफ बिजली योजना के तहत 41 हजार 174 उपभोक्ताओं को लाभ मिला था. छूट की कुल राशि 40 लाख 77 हजार 383 रूपए है. हाफ बिजली बिल छूट का लाभ सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को ही मिलेगा. कामर्शियल और पंप कनेक्शनधारी किसानों को यह छूट नहीं मिलेगी.

Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता