दिल्ली धमाका: NIA ने कसी कमर...कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी, क्या हाथ लगा कोई बड़ा सुराग?
दिल्ली कार ब्लास्ट केस की जांच लगातार तेजी पकड़ रही है। दिल्ली कार ब्लास्ट केस से जुड़े सुराग सामने लाने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को कश्मीर के कई इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की पहचान करने और उन्हें कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, NIA की टीम ने दक्षिण कश्मीर के कई हिस्सों में छापेमारी की, जिनमें काजीगुंड जैसे क्षेत्र भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलवामा और शोपियां में भी संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। एजेंसी इस समय आठ अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही है। माना जा रहा है कि ये सभी लोकेशन सीधे दिल्ली कार ब्लास्ट केस से जुड़े हो सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसी ने अपने दायरे को और विस्तार दिया है। NIA का उद्देश्य सिर्फ विस्फोट के जिम्मेदार लोगों की पहचान करना ही नहीं, बल्कि घाटी में फैले पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना है।
जांच के तहत मौलवी इरफान अहमद वागे, डॉ. अदील, डॉ. मुजम्मिल और आमिर राशिद के घरों सहित आठ ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। एजेंसी को उम्मीद है कि इन छापों से ऐसे अहम सबूत मिल सकते हैं, जो इस विस्फोट को अंजाम देने वाले तत्वों तक सीधे पहुंचने में मदद करेंगे।

Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
करोड़ों की डायल 112 FRV में आई खराबी, सड़क पर धक्का लगाते दिखे पुलिसकर्मी
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता