भोपाल में भीषण हादसा, 2 कारों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों ने ऑन द स्पॉट दम तोड़ा
भोपाल: भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां आमने-सामने से आ रही दो तेज रफ्तार कारों में जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर बैरसिया-नजीराबाद रोड पर हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक हादसा भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर बैरसिया-नजीराबाद रोड पर हुआ. मृतकों में मौलाना अनीस साहब (बालापुरा, श्योपुर), खालिद (बगवाज, श्योपुर), साज़िद (बगवाज, श्योपुर) और नावेद (किला श्योपुर) शामिल हैं.
हादसे के शिकार सभी मृतक एक ही एसयूवी में सवार थे और ये सभी श्योपुर जिले के रहने वाले थे. दुर्घटना तब हुई जब ये सभी भोपाल से लौट रहे थे. हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक सचिन को बैरसिया के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
मौलाना महमूद मदनी के जलसे में शामिल होने भोपाल आए थे पीड़ित, श्योपुर लौटते समय हुआ हादसा
बैरसिया पुलिस थाने के प्रभारी वीरेंद्र कुमार सेन ने बताया कि सभी पीड़ित एक ही एसयूवी में सवार थे और वे श्योपुर जिले के रहने वाले थे. वे भोपाल से श्योपुर लौट रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग परवलिया स्थित मौलाना महमूद मदनी के जलसे में शामिल होने भोपाल आए थे.
जलसे में तकरीर सुनने और रात का खाना खाने के बाद वे श्योपुर के लिए रवाना हुए थे. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है.

आज का राशिफल: 3 अप्रैल 2026 को किन राशियों की चमकेगी किस्मत
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा में गैस की भारी डिमांड, सरकार ने बढ़ाया अलर्ट
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण