विश्व कप में चमकी छत्तीसगढ़ की 'शेरनी' संजू देवी! अरुण साव ने की तारीफ, जानिए क्या कहा?
CG News: छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी संजू देवी ने अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला कबड्डी टीम को लगातार दूसरी बार कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया है. बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 15 से 25 नवंबर तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को हराकर विजयी प्रदर्शन किया. इसी को लेकर आज डिप्टी CM अरुण साव ने आज प्रेस कांफ्रेंस की. जहां उन्होंने संजू देवी की तारीफ की. वहीं संजू देवी ने भी कबड्डी खेल का अनुभव साझा की.
छत्तीसगढ़ की बेटी ने दुनिया में नाम किया रोशन – अरुण साव
डिप्टी CM अरुण साव ने आज नया रायपुर में अपने निवास में प्रेस कांफ्रेंस की. इसमें वर्ल्ड महिला कबड्डी चैंपियन संजू देवी भी मौजूद रही. जहां उन्होंने कबड्डी खेल का अनुभव साझा किया. वहीं राज्य में खेल की संभावनाओं पर जानकारी साझा की.
डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी की बेटी संजू देवी ने दुनिया में नाम रोशन किया. संजू देवी को बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई. खेलो इंडिया का एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर में है. यहां पर हॉकी, तिरंदाजी और बालिका कबड्डी का आवासीय एकेडमी संचालित है. 38 खिलाड़ी कबड्डी के लिए प्रशिक्षण ले रहे. वहीं अन्य खेलों में भी खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं.
संजू देवी ने दूसरी बार दिलाया कबड्डी वर्ल्ड कप का खिताब
छत्तीसगढ़ के 25 साल के इतिहास में यह पहला अवसर रहा जब किसी कबड्डी खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया. मार्च 2025 में आयोजित 6वीं महिला एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप (ईरान) में भी संजू देवी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया था, जिसके दम पर उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है.
बिलासपुर स्थित बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी की खिलाड़ी संजू देवी ने टूर्नामेंट के पहले ही मैच से अपने इरादे साफ कर दिए थे कि वे न केवल वर्ल्ड कप जीतेंगी, बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी देंगी. उनके दमदार खेल का नतीजा यह रहा कि उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.

स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान
NSG कमांडोज का दमदार प्रदर्शन, भोपाल में ‘पराक्रम’ शो ने बढ़ाया जोश
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से