राम मंदिर में 25 नवंबर को ध्वजारोहण का शुभ योग, जानें किस खगोलीय संयोग के कारण चुनी गई यह तिथि
Vivah Panchami Significance: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद अब मंदिर शिखर पर धर्म ध्वजारोहण की तैयारी जोरशोर से की जा रही है. 25 नवंबर को राम जन्मभूमि मंदिर पर भगवा विजय ध्वज फहराने का भव्य समारोह आयोजित होगा, जो पूरे देश में मनाई जाने वाली विवाह पंचमी के साथ पड़ रहा है. ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस दिन अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण किया जाएगा, जो अत्यंत शुभ और ऊर्जा से भरपूर माना जाता है.
25 नवंबर को मनाया जाएगा विवाह पंचमी का पर्व
पंचांग के मुताबिक मंगलवार, 25 नवंबर को विवाह पंचमी का पर्व पड़ रहा है और यह तिथि भगवान राम तथा माता जानकी से सीधी जुड़ाव रखती है. साधु-संतों का कहना है कि त्रेता युग में भगवान राम और सीता का विवाह मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर ही हुआ था, और इस वर्ष भी वही पंचमी तिथि आई है. विवाह पंचमी हिंदू पंचांग में विवाह के लिए सबसे उत्तम और शुभ तिथियों में गिनी जाती है.
अभिजीत मुहूर्त में होगा राम मंदिर पर ध्वजारोहण
राम मंदिर पर ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा, जिसका समय सुबह 11:45 से दोपहर 12:29 बजे तक निर्धारित किया गया है. ऐसा माना जाता है कि भगवान राम का जन्म भी इसी अभिजीत मुहूर्त में हुआ था, इसलिए ध्वज फहराने के लिए यही समय चुना गया है. मंगलवार का दिन भी इस आयोजन की पवित्रता बढ़ा रहा है, क्योंकि चैत्र नवमी के दिन जब भगवान राम का जन्म हुआ था, तब भी मंगलवार था. त्रेता युग में जब राम-सीता का विवाह संपन्न हुआ, तब भी पंचमी तिथि और मंगलवार का यही संयोग बना था. हनुमान जी के जन्म का दिन भी मंगलवार माना जाता है, इसलिए यह दिन रामभक्तों के लिए बेहद शुभ मानी जाती है.
सूर्यवंश और रघुकुल की गौरवशाली परंपरा का संकेत बनेगा ध्वज
25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर फहराया जाने वाला ध्वज केवल भक्ति और श्रद्धा का प्रतीक नहीं होगा, बल्कि यह अयोध्या के सूर्यवंश और रघुकुल की गौरवशाली परंपरा का भी संकेत बनेगा. वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस दोनों में ध्वज, पताका और तोरणों को उत्सव और वैभव के प्रतीक के रूप में वर्णित किया गया है. त्रेता युग में उत्सव राम के जन्म का था, जबकि कलियुग में यह समारोह उनके मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का संदेश देगा. जब मंदिर की ऊंची चोटी पर विजय ध्वजा लहराएगी, तब दुनिया के सामने यह घोषणा होगी कि अयोध्या में रामराज की पुनर्स्थापना हो चुकी है.

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति