उत्तर प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा, अगले 5 दिन तक चलेगी तेज पछुआ हवा
उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने वाली है. इसकी वजह है पछुआ हवाओं की एंट्री. इसे लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि 22 नवंबर से प्रदेश में पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही हवाएं प्रवेश करेंगी. इन हवाओं की वजह से उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिन में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.
बात करें आज राजधानी के मौसम की तो सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है. रात में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. वहीं, दिन में ये 28 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं, कानपुर मेंसुबह हल्की धुंध रहेगी. न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.
शाम और रात में तापमान गिरने की संभावना
दिन में धूप के बावजूद धुंध बनी रहने का संकेत है. इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है. शाम और रात में तापमान फिर गिरने की संभावना है. उधर, वाराणसी मेंन्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. प्रदेश के मौसम का मिजाज देखते हुए किसानों और नौकरी-पेशा लोगों के लिए कुछ सुझाव हैं.
किसानों और नौकरी-पेशा लोगों के लिए सुझाव
सुबह-शाम काफी ठंड हो सकती है, इसलिए सुबह जल्दी खेती के काम करते समय हल्के गर्म कपड़े पहनें. सुबह ऑफिस या बाहर निकलते समय धुंध और वायु-प्रदूषण की संभावना ज्यादा है. इसलिए मास्क लगाएं. ऑफिस के बाहर काम होने पर दोपहर तक धूप मिल सकती है. मगर, हवा की गुणवत्ता को देखते हुए जितना हो सके बाहर ना निकलें. घर या ऑफिस में वेंटिलेशन का ध्यान रखें. संभव हो तो एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन