194 रन बनाने के बाद भी इंडिया ए की हार , कहां हुई चूक?
एशिया कप | एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के सेमीफाइनल में इंडिया-ए की टीम को बांग्लादेश-ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही इंडिया-ए की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई और बांग्लादेश-ए की टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. इस मैच में जितेश शर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.
कैसा रहा मैच का हाल ?
इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए. भारतीय टीम को फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए 195 रनों की चुनौती मिली. भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने तेज़-तर्रार शुरुआत भी दिलाई. वैभव ने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में 19 रन ठोक दिए. इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में भी 2-2 छक्के लगाए. हालांकि वैभव सूर्यवंशी 38 रन बनाकर आउट हुए और फिर भारतीय टीम पटरी से उतर गई. 195 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने भी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में पहुंच गया. भारत के लिए प्रियांश आर्या ने 23 गेंदों में सबसे ज़्यादा 44 रनों की पारी खेली|
कैसा रहा सुपर ओवर का हाल?
सुपर ओवर में इंडिया-ए की टीम पहले बल्लेबाज़ी उतरी और टीम इंडिया ने दो गेंदों पर दो विकेट गंवा दिए. पहली गेंद- रिपॉन ने जितेश शर्मा को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया. दूसरी गेंद- रिपॉन ने दूसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा को दूसरी गेंद पर कैच आउट करवा दिया. इस तरह से सुपरओवर में भारत की पारी सुपरओवर में बिना रन बनाए ही खत्म हो गई. बांग्लादेश की टीम को जीत के लिए 1 रन का लक्ष्य मिला|
इसके बाद बांग्लादेश की पारी की शुरुआत हुई सुयश शर्मा ने पहली गेंद पर विकेट चटका दिया. ऐसे में भारतीय टीम की उम्मीदें काफी ज़्यादा बढ़ गई थीं, लेकिन सुयश ने अगली ही गेंद वाइड फेंक दी और बांग्लादेश-ए की टीम ने इस मैच को जीत लिया और फाइनल का टिकट हासिल कर लिया. वहीं भारतीय टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई|

माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन
फॉरेस्ट ग्राउंड में बना बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित और अनुशासित कर रहा