वृंदावन में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, बचाने आए गार्ड पर हमला
वृंदावन (मथुरा)। परिक्रमा मार्ग स्थित गौरी गोपाल आश्रम के बाहर गुरुवार दोपहर उस समय खलबली मच गई, जब दो युवक एक पांच वर्षीय बच्ची को खींचकर ले जाने लगे।
आश्रम में सिक्योरिटी ड्यूटी दे रहे रोहताश ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपितों ने उस पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई।
शोर मचने पर आश्रम कर्मचारी बाहर आए और युवकों को पकड़ने की कोशिश की, युवक लड़की को छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने होटल रूम लगाने वाले समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
अलीगढ़ के टप्पल निवासी एक महिला ने वृंदावन थाने में बताया कि दोपहर में आश्रम में कथा सुनने के दौरान उसकी बेटी खेल रही थी। कथा खत्म होने पर पता चला कि उसको अज्ञात लड़के खींचकर ले गए हैं।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की। शाम तक तीन युवकों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। लड़की को बरामद कर लिया गया है।
तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए आरोपितों में चित्तौड़गढ़ राजस्थान निवासी राहुल सोनी व अमरोहा निवासी नन्हे सिंह का कहना है कि वह होटल व गेस्ट हाउसों में रूम लगाने का काम करते हैं। हम ग्राहक को ले जा रहे थे, उसका अपहरण नहीं कर रहे थे।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार
ड्रोन के साथ अपने हौसलों को उड़ान दे रही हैं सरूपी मीणा
अल्पविराम की अवधारणा जीवन और कार्य के संतुलन के लिये अत्यंत आवश्यक : अर्गल
चिन्हारी योजना से सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
जल जीवन मिशन से संवरी बुलगा की तस्वीर, जीवंती बाई के घर तक पहुँचा शुद्ध पेयजल
नगरीय निकायों के कायाकल्प और वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिये दो दिवसीय "शहरी सुधार कार्यशाला" का हुआ समापन
संकल्प से समाधान अभियान’ से त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी निराकरण हुआ सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर में प्रदर्शन