मंदसौर में बेजुबान से हैवानियत, खेत में घुसने पर युवक ने पड़ोसी के कुत्ते को मारी गोली
मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में युवक द्वारा बंदूक से कुत्ते को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. बुधवार देर रात को मंदसौर शहर के खानपुरा क्षेत्र में एक किसान के खेत में पड़ोसी का पालतू कुत्ता घुस गया था. जिससे खेत मालिक आक्रोशित हो गया. गुस्से में आकर उसने कुत्ते पर फायरिंग कर दी. गोली पालतू कुत्ते के पैर में लगी जिससे वह बाल बाल बच गया. कुत्ते का सरकारी दवाखाने में इलाज जारी है. उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही कुत्ते का मालिक और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.
कुत्ते के पैर में लगी गोली, इलाज जारी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि फायरिंग से कुत्ता घायल हुआ है, जबकि किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है. कुत्ते का इलाज किया जा रहा है. इस मामले में पुलिस ने पालतू कुत्ते के मालिक कुशल चौहान की शिकायत पर आरोपी अनवर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी की लायसेंसी 12 बोर बंदूक को भी जप्त कर लिया हैं. इस मामले में लाइसेंस की भी जांच की कार्रवाई की जा रही है.
पड़ोसियों में चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार दोनों पड़ोसियों के बीच पहले से भी विवाद की बात सामने आई है. इस घटनाक्रम के बाद मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने घटना की बारीकी से जांच कर आरोपी की लाइसेंस बंदूक के लाइसेंस को निरस्त करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि, ''जंगली जानवरों और आत्मरक्षा की मंशा से लिए गए लाइसेंस का पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत उल्लंघन हुआ है. लिहाजा इस मामले में तत्काल लाइसेंस रद्द कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.''
आरोपी गिरफ्तार, बंदूक जब्त की
सिटी कोतवाली थाने के अधिकारी विजय पुरोहित ने बताया कि ''घटना की जांच जारी है, मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली गई है.'' उन्होंने कहा कि, ''आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. लायसेंसी बंदूक और दस्तावेजों की जांच की जा रही है.''

मतदान के बाद मिथुन चक्रवर्ती का बयान- इस बार दिख रहा जबरदस्त उत्साह
तनाव के बीच ईरान का बयान: बातचीत हुई तो खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट
आत्मनिर्भर बिजली की ओर कदम, शहर में तेजी से बढ़ रहा सोलर ट्रेंड
LDA का बड़ा फैसला: पुनर्विकास नीति से बदलेगा शहर का चेहरा
नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर काशीवासियों का किया अभिवादन
गंगा एक्सप्रेसवे बना रोजगार का हब, स्थानीय युवाओं को मिलेगा फायदा
8 लोकेशनों पर छापेमारी से खुलासे, अवैध संपत्ति का बड़ा जखीरा मिला
गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
NEET काउंसिलिंग विवाद में बड़ा फैसला, दोषियों पर गिरी गाज